
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल..
हापुड (यूपी)- : हापुड़ से एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। होली के त्योहार से पहले जहां प्रशासन और फ़ूड विभाग मिलावटखोरों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई कर रहा है, वहीं कुछ लोगों की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैया स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बनता दिख रहा है। जिन मिलावटी मिठाइयों को फ़ूड विभाग की टीम ने कूड़ेदान में फेक दिया था । उन मिठाइयों को स्थानीय लोग कूड़ेदान से मिठाई निकालकर खाने के लिए लें गए।
होली के मद्देनज़र हापुड़ में फ़ूड विभाग की टीम ने देर शाम छापेमारी की। इस दौरान एक स्थान से भारी मात्रा में मिलावटी मिठाई बरामद की गई। फ़ूड विभाग की टीम ने नियमों के तहत मिठाई को कूड़ेदान में डालकर नष्ट कर दिया । लेकिन इसके बाद जो हुआ , वो हैरान करने वाला है। स्थानीय लोग उसी कूड़ेदान से नष्ट की गई मिलावटी मिठाई निकालकर अपने साथ ले गए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


