बाराबंकी

सुनसान मकान के पास अमरुद के पेड़ से लटका मिला प्रेमी प्रेमिका का शव ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के मोहम्मद पुर खाला थाना क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार को एक बड़ी घटना हो गई हेतमापुर सूरतगंज मार्ग के पास एक एक मकान के पास अमरुद के पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान हसनैन पुत्र उस्मान 22 दसवंतपुर और सीबा पुत्री पीर मोहम्मद 20 वर्ष लालपुर के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार जिस मकान के पास यह घटना हुई वह मकान काफी समय से खाली पड़ा था। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक युवती गुरुवार शाम लगभग चार बजे से लापता थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब मकान के पास लगे अमरुद के पेड़ पर दोनों के शव को लटकता देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मोहम्मद पुर खाला थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गहनता से जांच कर। दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह घटना आत्महत्या की आसंका जताई जा रही है। प्रेम प्रसंग पारिवारिक दबाव या किसी अन्य कारण की भी जांच पड़ताल की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि म मृत्यु के कारणों का सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगा। ये समय के गर्भ में छुपा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button