दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

कानूनी प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई

केजरीवाल पर भाजपा का निशाना; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

नई दिल्ली : दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित 23 लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिस पर अब भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं के मुताबिक कानूनी प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई है।
दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद आप में खुशी की लहर है। इसी के साथ आप नेता भाजपा पर हमलावर हैं और सत्तारूढ़ दल पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है। वहीं अब शराब नीति मामले में बरी किए जाने के बाद भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
सुधांशु त्रिवेदी का बयान
भाजपा नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि इस मामले को अभी और न्यायिक जांच का सामना करना पड़ सकता है। भाजपा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘अदालत ने सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया है। यह एक तकनीकी मुद्दा है। सीबीआई इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। पार्टी फैसले का विस्तार से अध्ययन करने के बाद एक सुनियोजित जवाब देगी। हमें यह सोचना चाहिए कि अगर आरोप निराधार थे, तो फिर आरोप कैसे लगाए गए?
अमित मालवीय ने साधा निशाना
वहीं भाजपा नेता और पार्टी के आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पोस्ट में कहा,’दिल्ली उत्पाद शुल्क मामले में फैसला निचली अदालत ने सुनाया है। अतीत में दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी संबंधित मामलों में कड़े और निंदनीय बयान दिए हैं। यह देखना बाकी है कि उच्च न्यायालयों में यह फैसला कितना खरा उतरता है। कानूनी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं
केजरीवाल की ईमानदारी पर उठाए सवाल
मालवीय ने आगे कहा, ‘अगर अरविंद केजरीवाल इतने ईमानदार थे, तो अनियमितताएं सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने नीति को वापस क्यों लिया और उसमें बदलाव क्यों किया? कई फोन और सिम कार्ड क्यों नष्ट किए गए? कमीशन 6 फीसदी से बढ़ाकर 12% करते हुए विक्रेताओं की संख्या में इतनी भारी कमी क्यों की गई? ये फैसले गंभीर और जायज सवाल खड़े करते हैं। रिश्वतखोरी कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं है; ये मुद्दे अदालतों और जनता के सामने हैं।’
घोटाले के जनक अरविंद केजरीवाल थे: भाजपा सांसद
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने केजरीवाल को बरी किए जाने पर कहा कि सभी जानते हैं कि ये दोनों (अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया) इस घोटाले के जनक थे। दिल्ली की जनता अच्छे से जानती है कि एक्साइज घोटाले के जनक अरविंद केजरीवाल थे। जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनकी भी गवाही होगी। सभी जानते हैं कि ये लोग इस घोटाले के मास्टर माइंड थे।’
राजद ने भाजपा को घेरा
राजद नेता तेजस्वी यादव ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा, ‘लगातार विपक्षी दलों पर राजनीतिक प्रतिरोध के हिसाब से जबरन गलत मुकदमे किए जाते हैं, संस्थाओं का केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है। जो तथाकथित शराब घोटाला था उसमें कोर्ट ने सभी आरोपिरयों को बरी किया है। भाजपा का चाल, चरित्र सामने आ गया। हम चाहेंगे कि दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि जनता सही मुद्दों पर चुनाव कर पाए। सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही नहीं, चाहे राहुल गांधी हों, लालू यादव हों या हमारा पूरा परिवार शुरू से ही भाजापा के राजनीतिक प्रतिरोध का शिकार होता रहा है। चाहे कफउळउ का घोटाला हो या जमीन के बदले नौकरी देने का घोटाला हो, आज तक रेलवे ने माना ही नहीं कि कोई घोटाला हुआ है और इसकी पहले ही उइक तीन बार जांच कर चुका है। हमें हर जगह से क्लीन चीट मिली लेकिन यह चौथी बार मुकदमा कराया गया। हमें न्यायालय पर विश्वास है कि हमारे साथ भी न्याय होगा।
वहीं राजद सांसद मनोज कुमार झा ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा, “अब कितने लोग माफी मांगेंगें? मांगेंगे या नहीं मागेंगे? जब प्रतिशोध किसी केस को प्रेरित करता है तो उसका हश्र यही होता है। मैं दावे के साथ कहता हूं कि मेरे नेतृत्व समेत जितने लोगों पर मुकदमे चल रहे हैं सबका यही हश्र होगा।’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button