पाकुड़

अभुआ के लोहार टोला में उपासना मरांडी के प्रयास से 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित

A new 25 KVA transformer was installed in Lohar Tola, Abhua, due to the efforts of Upasana Marandi.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
ग्रामीणों में खुशी और राहत का माहौल महेशपुर: प्रखंड अंतर्गत ग्राम अभुआ के लोहार टोला में लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। उपासना मरांडी, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य एवं युवा नेत्री, के प्रयास से यहां 25 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने और बार-बार खराब होने के कारण क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी रहती थी, जिससे घरेलू कार्यों, बच्चों की पढ़ाई और अन्य दैनिक गतिविधियाँ प्रभावित होती थीं। उपासना मरांडी ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से संपर्क किया और त्वरित पहल कर नए ट्रांसफार्मर की स्थापना सुनिश्चित कराई। नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उपासना मरांडी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है जो जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। इस मौके पर उपासना मरांडी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा करना उनका कर्तव्य और प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास और लोगों की मूलभूत सुविधाओं के लिए भविष्य में भी वे सक्रिय भूमिका निभाती रहेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button