जामताड़ा

मजदूर को आया चक्कर, बाइक से गिरकर बायां पैर टूटा, हालत नाजुक

Laborer falls from bike, breaks left leg, critical condition

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

जामताड़ा थाना क्षेत्र के रानीडीह के पास शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में नारायणपुर थाना क्षेत्र के चिरूडीह गांव निवासी सहाबुद्दीन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सहाबुद्दीन अंसारी मजदूरी कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वे अनियंत्रित होकर बाइक से गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनका बायां पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें तुरंत इलाज के लिए धनबाद भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button