विश्व महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर शपथ कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। नावाडीह प्रखंड प्रांगण में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत हेंब्रम ओर नावाडीह थाना प्रांगण में बिमल सिंह जी की उपस्थिति में प्रखंड के 24 पंचायत की जेंडर सीआरपी ने बदलाव के लिए जेंडर प्रतिज्ञा ओर स्वास्थ्य शपथ कार्यक्रम किया ,
कांछो पंचायत की जेंडर सीआरपी दीपा देवी ने जेंडर प्रतिज्ञा दिलाते हुए कुछ महत्पूर्ण बिंदुओं की शपथ दिलाई हर परिवार में बेटी या बेटे की जन्म पर खुशियां मनाएंगे, बेटी या बेटा का एक तरह देखभाल करेंगे, बिटिया को भी अच्छे से पढ़ाएंगे, बेटी की शादी 18 साल उम्र होने के बाद ही शादी करवाएंगे, हम सभी मिलकर महिला तस्करी को रोकेंगे,
जेंडर सीआरपी नीतू देवी ने स्वास्थ्य शपथ में शपथ दिलाई कि प्रत्येक दिन स्नान करेंगे, साफ कपड़ा पहनेंगे, पानी उबाल कर पियेंगे, हर घर में शौचालय बनवाने ओर उपयोग करेंगे, अपने घर कार्यालय अगल बगला साफ सफाई रखेंगे, हम सभी पौष्टिक आहार लेंगे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत हेंब्रम जी ने कहा कि आप सब जेंडर सीआरपी की महिला को इन सभी शपथ का पालन खुद के घर से प्रारम्भ करे आप सब की एकता को देख अगल बगल की महिला जागरूक होगी साथ ही जहां भी जरूरत पड़े इस प्रकार की कार्यक्रम के लिए हम हमेशा आप सब का सहयोग के लिए आगे रहेंगे जरूरत पड़े तो खुद ही कोई एक- दो पंचायत में सफ़ाई अभियान में शामिल होकर अपना योगदान दे कर लोगों को जागरूक करूंगा।
ब्लॉक रिसॉर्स पर्सन लाइवलीहुड दीपू अग्रवाल ने कहा की प्रखंड में युवा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत हेंब्रम जी अपने कार्य शैली से प्रखंड में अपनी अलग छाप बनाए है हर एक वर्ग के लोग इनसे समान रूप से मिल कर अपनी बातों को रखते है और उनके द्वारा सकारात्मक पहल कर हर प्रकार की समस्या का समाधान किया जा रहा है। 24 पंचायत से आए हुए सभी महिला ने प्रखंड विकास पदाधिकारी की बात करने के अंदाज ओर स्वभाव से खुश हुई और खूब तारीफ की इसके स्वभाव में अपना पन नज़र आया इनके जैसा ही अधिकारी कार्य करे तो निश्चित ही समाज में सुधार होगा और प्रखंड का नाम भी रोशन होगा।
मौके पे नावाडीह बीएपी लीलावती देवी और चिरूडीह सीएलएफ अध्यक्ष रूकसाना खातून ने कहा कि कार्यक्रम बहुत ही सुंदर हुआ और सराहनीय हुआ। महिला आजीविका के लिए अब हो रही है तैयार अब किसी भी हॉल में नहीं रुकेगी।
मौके पे सीसी रवींद्र महतो, आई पी आर पी पार्वती देवी,संजू देवी, यशोदा देवी, शिशु देवी, सुमन देवी, सुनीता देवी, जुली देवी, काजल देवी, गीता देवी, नीलम देवी, बबीता देवी, सबिता देवी, खुशबू रानी, उपस्थित हुई।




