गोड्डा

परसपानी होम्योपैथिक कॉलेज में धूमधाम से मना 22वां स्थापना दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। प्रखंड स्थित परसपानी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में शनिवार को 22वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ सपना गुप्ता (दिल्ली), डॉ पारुल वाधवानी (दिल्ली), प्राचार्य डॉ अशोक पासवान, डॉ मनोज साह एवं डॉ ऊषा यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
डॉ सपना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि परसपानी होम्योपैथिक कॉलेज में छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा किया गया स्वागत उनके जीवन का एक यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति रोग को केवल दबाने नहीं बल्कि उसकी जड़ तक पहुंचकर स्थायी उपचार करने की वैज्ञानिक प्रणाली है। उन्होंने विद्यार्थियों को होम्योपैथी के सिद्धांत, उपचार पद्धति तथा इसके बढ़ते महत्व की विस्तृत जानकारी दी और चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण एवं सेवा भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर डॉ जी अली ने कहा कि गोड्डा जिले में होम्योपैथी को स्थापित करने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा, लेकिन आज लोगों में होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ी है। उन्होंने बताया कि होम्योपैथी कम खर्चीली, सुरक्षित एवं बिना दुष्प्रभाव वाली उपचार प्रणाली है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर रोगों का मूल कारण समाप्त करने का कार्य करती है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एकांकी नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि किसी भी बीमारी को नजरअंदाज या दबाने के बजाय सही उपचार द्वारा जड़ से समाप्त करना आवश्यक है तथा स्वस्थ जीवन के लिए समय पर चिकित्सा परामर्श जरूरी है।मंच संचालन आशीष रंजन ने किया।
समारोह में विभागाध्यक्ष डॉ लव कुमार सिंह, डॉ रंजीता सिंह, डॉ सदानंद चौधरी सहित डॉ रंजन कुमार, डॉ श्रीचंद प्रसाद, डॉ निखलेश सूरी, डॉ राजीव रंजन, डॉ डी.एन. मिश्रा, डॉ ए.पी. आकाश, डॉ के.डी. दास, डॉ मुकेश मंडल, डॉ ऋषि रिसव, डॉ ज्योति, छात्र अजय कुमार गुप्ता, सुमिरन, कविता, पियूष,  शुभम, श्रुति, आस्था, जीतन, विजेता ,सुजीत, विवेक, रितेश, शशि, प्रभा, अभिक, राजू मितेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button