भरत पुर
घर लौटे युवक की कुएं में मिली लाश, इलाके में सनसनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर । घटना: राजस्थान के भरतपुर जिले के रुदावल थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पिछले 7 दिनों से लापता एक युवक का शव उसके घर के पास ही स्थित एक कुएं में मिला है।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूरा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लखनपुर का रहने वाला था और गुजरात में मजदूरी करता था।
बताया जा रहा है कि भूरा पिछले रविवार को ही गुजरात से छुट्टी लेकर घर लौटा था। रात में खाना खाकर वह अपने कमरे में सोया, लेकिन सुबह अचानक गायब मिला। परिजनों की काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आज जब घर के पास वाले कुएं से भारी दुर्गंध आने लगी, तब जाकर इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। कुएं में झांकने पर भूरा का शव तैरता हुआ मिला।


