मुख्यमंत्री से युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा की मुलाकात
Young chess player Adhiraj Mitra met the Chief Minister

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
हेमन्त सोरेन से अधिराज मित्रा ने कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। अधिराज मित्रा ने 07 से 16 नवंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 (अंडर-14) में स्वर्ण पदक जीतने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल देशों के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने भाग लिया और वे लोयला स्कूल, जमशेदपुर में 8वीं कक्षा के छात्र हैं। मुख्यमंत्री ने अधिराज मित्रा को हार्दिक बधाई दी और कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में खेल के प्रति जज्बा और प्रतिभा सराहनीय है। उन्होंने बताया कि राज्य के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन से झारखंड का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने अधिराज मित्रा के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अधिराज मित्रा की माता रुना मित्रा, पिता उत्तम मित्रा और कोच अभिषेक दास भी उपस्थित थे।



