झुंझुनू

बावलिया बाबा मंदिर में फागोत्सव मनाया गुढ़ागौड़जी के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं बुगाला। बावलिया बाबा मंदिर परिसर में रविवार को फागोत्सव का आयोजन किया गया। पुजारी गोपालदास ने पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में आसपास के गांवों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर प्रांगण रंग-बिरंगी सजावट और फूलों से सजाया गया।इस दौरान गुढ़ागौड़जी से आए कलाकार दिलीप  गुर्जर,रघुवीर पेंटर व पार्टी ने बावलिया बाबा की जीवनी पर रचित भक्ति एवं होली के पारंपरिक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। ढोलक, हारमोनियम और चंग की थाप पर कलाकारों ने “फाग” गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालु भी झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान बाबा के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि फागोत्सव का आयोजन भक्तों की सहभागिता से किया गया, जिससे क्षेत्र में आपसी भाईचारा और धार्मिक आस्था मजबूत होती है।जनसेवा ट्रस्ट के भंवरसिंह शेखावत, नन्दकिशोर स्वामी,पंस सदस्य ओमप्रकाश बुगालिया, पंडित राजेंद्र शास्त्री,पं रविकांत शास्त्री आदि ने कलाकारों को बाबा की तस्वीर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में कपिल कुमावत, रामप्रसाद कुमावत,सुरेश पारीक,नरेन्द्र पारीक,मनीराम, कृष्ण शर्मा, विजयपाल सिंह,दीपेन,सोनू कुमावत व दशरथ सिंह,सुनील जांगिड़, कल्याण सिंह राइका आदि का विशेष सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button