बरेली
रोटरी फ्रेगरेंस के होली महोत्सव में उड़ा गुलाल
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रोटरी क्लब फ्रेगरेंस ने होली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। एक दूसरे को गुलाल लगाकर और गुलाल उड़ाकर शुभकामनाएँ भी दी गई। फ्रेगरेंस क्लब सदस्यों ने होली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया तथा विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लिया। रंग- बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का सुंदर संदेश भी दिया गया।
फ्रेगरेंस क्लब में टाइटल सेरिमनी हुई जिसमें सदस्यों को उनके व्यक्तित्व और विशेषताओं के आधार पर आकर्षक और मनोरंजन टाइटल प्रदान किए गए ।
क्लब की चार्टर अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने सभी सदस्याओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को और मजबूत बनाते हैं । कार्यक्रम में निधि अग्रवाल, किरण सक्सेना, पूनम, मनीषा मेहरा, मुक्ता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अंजू अदलखा, हेमा अग्रवाल, आकांक्षा सक्सेना, गीता जुनेजा, ज्योति खुराना, लेखा खंडेलवाल, मुनिता रेकीवाल, रिचा अग्रवाल, सीमा सिंघल, शुभ्रा बंसल, सविता अग्रवाल, शालू मित्तल, साक्षी अग्रवाल, सुषमा अरोड़ा, उषा कुमार, संगीता आदि सदस्याएं उपस्थित रही।


