खैरथल

चेटीचंड महोत्सव को लेकर बैठक

17 मार्च से 21मार्च तक होंगे सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल । खैरथल में सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचंड महोत्सव इस वर्ष पांच दिवसीय आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार शाम आनंद नगर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई यह बैठक पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल के अध्यक्ष मुखी मनोहरलाल रोघा की अध्यक्षता में और बाबा शीतलदास लालवानी के सानिध्य में संपन्न हुई। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और जिम्मेदारियां सौंपी गई बैठक में पूज्य सिंधी पंचायत अलवर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, स्वामी ध्यानगिरी सेवा समिति के अध्यक्ष गोविन्द रोघा, मुखी अशोक महलवानी, मुखी टीकमदास मुरजानी, बाबा दयालदास प्रदनानी और झूलेलाल मंदिर के व्यवस्थापक अर्जुनदास बाबानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाजजनों से विस्तृत विचार-विमर्श किया।
मंदिर व्यवस्थापक अर्जुनदास बाबानी और महेश आडतानी ने बताया-चेटीचंड महोत्सव 17 से 21 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रमों की शुरुआत 17 मार्च को शाम 4 बजे मातृशक्ति बाइक रैली से होगी। 18 मार्च को शाम 6 बजे भगवान झूलेलाल की अखंड ज्योत नगर भ्रमण करेगी।
19 मार्च की रात को होगी सिंधी प्रतिभा सम्मान समारोह
19 मार्च को रात 7 बजे सिंधी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 20 मार्च को सुबह 10:15 बजे झंडारोहण, 11:15 बजे कन्या भोज और दोपहर 12:15 बजे विशाल आम भंडारा होगा। इसी दिन शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।
महोत्सव का समापन 21 मार्च को सुबह 7 बजे भगवान झूलेलाल की आरती और पल्लव के साथ होगा। पूज्य सिंधी पंचायत अलवर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने बताया कि इस दौरान झूलेलाल मंदिर सहित शहर के मुख्य मार्गों और विभिन्न चौराहों पर आकर्षक सजावट और लाइटिंग की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button