हापुड़

छात्राओं के साथ छेड़खानी की वायरल वीडियो निकली मजाक…

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई घटना की वीडियो हुई थी वायरल...

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

सीओ ने मामले का किया खुलासा…

हापुड़ (यूपी) – हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा सवार स्कूली छात्राओं द्वारा छात्रों पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ । जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की । पुलिस की  त्वरित जांच में यह मामला छेड़खानी का नहीं , बल्कि सहपाठियों के बीच किए गए एक मजाक का निकला । पुलिस ने जानकारी देते हुए स्थिति स्पष्ट की और अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

आपको बता दें कि कल देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोशलनमीडिया में तेजी से वायरल हुई जिसमें एक ई-रिक्शा में बैठी कुछ छात्राएं पास से गुजर रहे छात्रों पर छेड़खानी का आरोप लगाती दिख रही हैं । स्कूली छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू की।जिसके बाद वायरल वीडियो में दिख रहे छात्राओं और लड़कों से बातचीत के बाद मामला साफ हो गया ।

सी ओ गढ़ स्तुति सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस जांच में पाया गया कि ई-रिक्शा में छात्राओं के साथ उनका एक परिचित छात्र भी सवार था। उस छात्र ने लड़की की आवाज बदलकर बाहर चल रहे अपने साथी छात्रों के साथ मजाक किया था। इसी हंसी-मजाक को गलतफहमी में छेड़खानी समझकर वीडियो वायरल कर दिया गया। जांच में स्पष्ट हुआ है कि छेड़खानी जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। मामले में शामिल सभी छात्र नाबालिग हैंऔर स्कूल से 10वीं के पेपर देकर लौट रहे थे । पुलिस ने संवेदनशीलता बरतते हुए छात्रों और उनके परिजनों को थाने बुलाया। वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के बाद यह मामला महज एक मजाक का निकला। नाबालिग छात्रों – छात्राओं के अभिभावकों को बुलाकर उनकी काउंसलिंग की गई और भविष्य में इस तरह की किसी भी शरारत की पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत देकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button