महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित- गोलकनाथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। कसमार नागरिक मंच के तत्वावधान में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उच्च विद्यालय कसमार के प्रांगण में भव्य रूप से सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मान समारोह में वैसी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए हो तथा वैसी महिलाएं जिन्होंने खुद की लगन और मेहनत के बलबूते पर खास मुकाम हासिल किए हो साथ ही वैसी महिला जनप्रतिनिधि जो हर निर्णय खुद अपने विवेक से लेते हुए पंचायत के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किए हो सहित अन्य कई किस्म के भी पुरस्कार सम्मान स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान देश की स्वतंत्रता संग्राम में विशेष योगदान एवं शहीद हुए महिला स्वतंत्रता सेनानियों के तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाले जाएंगे। रविवार को कसमार चौक स्थित स्कूल मैदान में कसमार नागरिक मंच की बैठक में यह निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता गोलकनाथ ठाकुर ने करते हुए कहा कि समाज के विकास में उल्लेखनीय योगदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर और महिलाओं को प्रेरित करने का प्रयास किए जाएंगे साथ ही महिलाओं में आपसी एकता को बढ़ावा देने के लिए महिला विकास मंच नामक संस्था संगठन पंचायत स्तर पर एवं प्रखंड स्तर पर गठित किए जाएंगे। जो महिला हिंसा उन्मूलन बाल विवाह रोकथाम सहित अन्य सामाजिक कार्य किया जा सके। बैठक में मुख्य रूप से मृत्युंजय जायसवाल बिगन कपरदार दिलीप महाराज गोलकनाथ ठाकुर विजय पासवान सागर महतो जगेश्वर गोसाई धीरेंद्र नाथ महतो रतन कुमार चौबे काली नाथ गोसाई लखन गोसाई कमलेश कुमार वाहिद अंसारी महेश गोसाई आदि शामिल थे।



