हापुड़

बैंक में पेंशन लेने गए बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक…

लाइव मौत की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद....

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – पेंशन लेने गए बुजुर्ग की हृदय गति रुकने से मौत । नगर पालिका से रिटायर्ड अशफाक बैंक में अचानक धरती पर गिरे। बुजुर्ग व्यक्ति की लाइव मौत का CCTV फुटेज आया सामने । हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के आईसीआईसीआई ( ICICI ) बैंक का मामला। जानकारी के अनुसार , हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक ( ICICI BANK ) में पेंशन निकालने पहुंचे एक बुजुर्ग की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक का नाम अशफाक बताया है, जो हापुड नगर पालिका से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे।घटना शनिवार शाम की है । बैंक की CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक बुजुर्ग काउंटर के पास खड़े थे , तभी वे अचानक बेहोश होकर धरती पर गिर पड़े । आसपास मौजूद लोग हड़बड़ा गए , लेकिन बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें  मृत घोषित कर दिया । डॉक्टर श्याम कुमार ने  बताया कि प्रारंभिक अनुमान है कि अशफाक को मेजर कार्डियक अरेस्ट के कारण यह हुआ है । मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि अशफाक नियमित रूप से प्रतिमाह पेंशन लेने बैंक जाते थे लेकिन इस बार अचानक यह हादसा हो गया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button