
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अपराधियों का बढ़ रहा है मनोबल
बैंक के खुलने का स्थान भी नहीं हो रहा है तय
जहां मकान भाड़े में मिलता है खुल जाता है बैंक
महागामा पुलिस के लिए सिर दर्द बना हेलमेट गैंग
गोड्डा। जिले में महागामा और ललमटिया थाना क्षेत्र में पूर्व से ही आपराधिक गतिविधियों के मामले में सुर्खियों में रहा है। नगर पंचायत चुनाव के बाद ठीक होली के समय एक बार फिर से महागामा अनुमंडल क्षेत्र को अशांत करने की कोशिश की जा रही है। दिनदहाड़े एक बैंक में गोली चला देने की घटना से क्षेत्र में काफी उहापोह की स्थिति हो गई है। यह कोई आसान बात नहीं है, इसका साफ मतलब निकलता है कि अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। बेलगाम अपराधी भीड़ वाले जगह पर जहां की बैंक के अलावा ग्राहक सेवा केंद्र और एक चलता फिरता शॉप भी है। वहां पर बैंक में ड्यूटी में तैनात गार्ड पर केवल यह पूछे जाने पर के हेलमेट पहनकर बैंक क्यों आए हैं, तुरंत गई पर फायर कर दिया जाता है। यह बड़ी चिंता का सब्जेक्ट है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस बार अपराधियों ने एक नया ट्रेंड अपनाया है या यूं कह लीजिए की यह कोई हेल्मेट गैंग तो नहीं है। दूसरी तरफ जिले के बुद्धिजीवियों का कहना है कि जिले के तमाम जगहों पर खुले विभिन्न बैंक पर एक नजर देखें तो पता चलता है कि जहां मन तहां जहां भाड़े का मकान मिल जाता है, वहां पर बैंक खुल जाता है। बैंक वाले स्थान को लेकर भी कोई जगह सुनिश्चित नहीं होती है और ना ही कोई मानक तय होता है। बैंक में हुए गोली कांड के बाद स्थानीय पुलिस की ओर से मोर्चा तो जरूर संभाल लिया जाता है। मगर यह पुलिस के लिए एक तरह का चैलेंज है कि दिनदहाड़े बैंक में गोली का चला देना ठीक नहीं है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से पड़ताल किया जा रहा है। पुलिस से भी इस मामले को पूरी तरह से चलेंगे के रूप में ले चुकी है और महागामा ही नहीं वरन जिले की जनता इस कांड के जल्द से जल्द उद्वेदन को लेकर टकटकी लगाए हुए है। पूर्व के कांडों पर अगर गौर करें तो जिले के पुलिस ने बेहतर वर्क कर जल्द ही कांड का खुलासा करने का काम किया है। उल्लेखनीय है कि गार्ड को गोली लगने के बाद स्थानीय अस्पताल में इलाज करने के उपरांत बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजे जाने की बात कही जा रही है।



