सिंगरौली

वार्ड-36 में विद्यार्थियों को वितरित हुए स्कूल बैग

मां सरस्वती की पूजा के साथ कार्यक्रम संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । वार्ड-36 में स्थित शासकीय प्राथमिक पाठशाला जुवाडी तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलगवा में आज मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह वितरण एनटीपीसी विंध्यनगर के सीएसआर सहयोग से किया गया, जिसके अंतर्गत सभी छात्र-छात्राओं को नए स्कूल बैग प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में वार्ड-36 के पार्षद प्रेम सागर मिश्रा, राजू शाह, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, तथा एनटीपीसी सीएसआर के कार्यपालक निखिल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देना और बच्चों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने एनटीपीसी के सहयोग के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त की और विद्यालय प्रबंधन ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button