अमरोहा
डिडौली कोतवाली पुलिस की शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील
क्षेत्र को 6 सेक्टरों में बांटा मजिस्ट्रेट नियुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : डिडौली कोतवाली पुलिस ने होली पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डिडौली कोतवाली क्षेत्र को छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। पुलिस ने गांव-गांव जाकर लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया।डिडौली कोतवाली पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।होली पर्व को लेकर डिडौली कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार वालियान अलर्ट मोड पर हैं।सभी होलिका दहन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।सुरक्षा के मद्देनजर डिडौली कोतवाली क्षेत्र को छह सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें चौकी जीवाई पर प्रवीण कुमार के साथ भारत भूषण सिंह चौकी जोया पर संजीव कुमार के साथ विपिन सागर चौकी कपासी पर विपिन कुमार के साथ प्रकाश चंद चौकी इकोन्दा पर मोहम्मद तारिक के साथ रोहित कुमार हल्का नंबर 1 पर कमल सिंह के साथ संजय कुमार और हल्का नंबर 2 पर जसवीर सिंह गुर्जर के साथ ललित कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।डिडौली कोतवाली जोन प्रभारी के रूप में विनय अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।डिडौली कोतवाली क्षेत्र में कुल 81 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा जिन पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।पुलिस लगातार क्षेत्रों का दौरा कर निगरानी कर रही है। होलिका दहन स्थलों के आसपास के लोगों को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार वालियान ने विश्वास व्यक्त किया है कि क्षेत्र में होली दहन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा।



