सिंगरौली

होली मिलन समारोह में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

आंगनवाड़ी संघ ने जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। सिंगरौली में आयोजित होली मिलन समारोह उल्लास और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामनिवास शाह (सिंगरौली 80) एवं उनकी धर्मपत्नी  सीता देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही नगर निगम सिंगरौली की कमिश्नर सविता प्रधान ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष  सीमा जयसवाल, मंडल अध्यक्ष बैढ़न सौरभ गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की ओर से भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री निरमेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रामाधार मौर्य, भवन निर्माण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जनक लाल सोनी, संघ की संरक्षक रेनू शाह, जिला अध्यक्ष पूनम सिंह, जिला महामंत्री सुलेखा दुबे, संयुक्त महामंत्री नीतू सिंह, सह मंत्री पार्वती सिंह, संगठन मंत्री वंदना तिवारी, उर्मिला मिश्रा (पचोर), फूल कली शर्मा (पचोर), रीता, लीलावती सिंह, केसमती शाह तथा जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राज कुमार विश्वकर्मा एवं नवांकुर संस्था की अध्यक्ष प्रीता गुर्जर सहित उपस्थित सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
संघ की ओर से कहा गया कि आप सभी के स्नेह, सहयोग और उपस्थिति से कार्यक्रम सफल और यादगार बना। अंत में सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ समारोह का समापन हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button