अमरोहा
होली पर सैदनगली पुलिस सतर्क मुख्य मार्गों-बाजारों में थानाध्यक्ष ने की गहन गस्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : सैदनगली मे होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से मनाने के उद्देश्य से थाना सैदनगली के थानाध्यक्ष विकास कुमार ने थाने पर मौजूद समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ कस्बा सैदनगली में व्यापक पैदल गस्त की।
इस दौरान पुलिस फोर्स ने कस्बे के मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों, गलियों एवं संवेदनशील स्थानों का गहन जायजा लिया। गस्त का मुख्य मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना, किसी भी प्रकार की दुर्घटना या विवाद को रोकना तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करना था।
थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमरोहा के निर्देशानुसार होली के दृष्टिगत ऐसी पैदल गस्त एवं सतर्कता अभियान जारी रहेंगे। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आश्वासन दिया।
पुलिस ने सभी से अपील की है कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सद्भावना के साथ मनाएं तथा किसी भी असामाजिक तत्व को प्रोत्साहन न दें।




