
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर नगर के रहरा अड्डा स्थित महाराणा प्रताप चौक पर सोमवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान 74/22 द्वारा भव्य ‘फूलों की होली’ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से व्यापारियों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर आपसी प्रेम और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया।
विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। और फीता काटकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। व महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया और व्यापारियों के इस अनूठे प्रयास की प्रशंसा की। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूलों की खुशबू के बीच निकाली गई। इस यात्रा ने पूरे नगर का वातावरण उत्सवमय कर दिया।इस अवसर पर संगठन के प्रमुख सदस्यों में मुकेश गुप्ता, तरुण अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, सचिन गुप्ता,देवेंद्र खड़कवंशी, सचिन गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, संदीप गुप्ता, मोहित रस्तोगी, मोहित पंडित, लोकेश अग्रवाल, दिनेश गौतम, अरविंद अन्ना, मुखिया सागर, विक्रांत शर्मा, पंकज भटनागर, अन्नू रस्तोगी और संजय सहदेव सहित अनेक व्यापारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




