होली की आड में चरस की तस्करी करने के वाले युवक को मोरी पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार
1 किलो 348 ग्राम चरस गिरफ्तार

SP उत्तरकाशी द्वारा टीम को दिया गया 2500 रु0/ का पुरस्कार।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी । अवैध नशे के कारोबार पर बडा प्रहार करते हुये थाना मोरी पुलिस की टीम द्वारा चैकिंग के दौरान होली के त्योहार की आड में चरस की तस्करी करने वाले 1 युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा होली के त्योहार के दृष्टिगत सभी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया, त्योहार के दौरान अवैध मदक पदार्थो की तस्करी में लिप्त लोगों एवं अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। नशा, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध गतिविधियों, ड्रंक एण्ड ड्राइव व यातायात नियमों का उलंघन करनें वालों के खिलाफ लगातार प्रभावी चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
थानाध्यक्ष मोरी, दीपक रावत के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस की टीम द्वारा विगत रात्रि में चैकिंग के दौरान स्थान मोरी, बागी मौताड बैंड के पास आयुष ठाकुर नाम के युवक को वाहन संख्या UK 14TA 2710(स्विफ्ट डिजायर) से अवैध चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया, युवक के कब्जे से 1 किलो 348 ग्राम चरस बरामद की गयी है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना मोरी पर 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि होली के त्योहार के दौरान नशीले पदार्थों की खपत को देखते हुये वह चरस को देहरादून क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाली जा रही है।* आज अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया द्वारा टीम को 2500 रु0 का नकद पारितोषिक देने की घोषणा की गयी है।
एस0पी0 उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा बताया गया कि होली के त्योहार को लेकर जनपद में पुलिस अलर्ट है, भीड-भाड वाले क्षेत्र में पुलिस गश्त/सक्रियता के साथ सभी अंतर्राज्यीय/अंतरजनपदीय बैरियर व पुलिस नाकों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार की आड में मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस लगातार निगरानी बनाये हुये है।


