जिला बताओ संधर्ष समिति के धरने का 209 वां दिन
रंगोत्सव पर काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठे धरनार्थी

खैरथल : जिला मुख्यालय का नाम परिवर्तन करने और मुख्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मंशा के विरोध में जिला बचाओ संघर्ष समिति का धरना बुद्धवार को 209 वें दिन भी जारी रहा। रंगों के त्योहार धुलण्डी पर युवाओ और नागरिकों ने काली पट्टी बांध अपने विरोध को मुखर किया। जिला संंघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि जिला स्तर की सुविधाओं को कमजोर करने या मुख्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने का कोई भी प्रयास क्षेत्र के हितों के विपरीत होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। आज बुधवार को धरने पर गिरीश डाटा, ,पंकज रोघा, प्रकाश दादानी जमालुद्दीन, रामचंद्र कामरेड, वीरसिंह ढिल्लन, चेलाराम लोढ़ा , रामोतार ,अनील, देवेंद्र कुमार गुप्ता, मनीष गुप्ता, दीपक चौधरी,देशराज चौधरी,महेंद्र जांगिड , प्रमोद ठेकेदार, मांगेराम चौधरी, मातादीन बिसारिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे



