गाजियाबाद
यूजीसी के विरोध में 8 मार्च को रामलीला मैदान चलने का आह्वान, लोनी में हुई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी की इंद्रापुरी स्थित माथुर वैश्य धर्मशाला में यूजीसी के विरोध को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में परम आदरणीय आनंद स्वरूप महाराज, आचार्य आनंद गिरि महाराज और मुख्य वक्ता के रूप में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने यूं जी सी पर अपने-अपने विचार रखते हुए लोगों से 8 मार्च को रामलीला मैदान, दिल्ली पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराने की अपील की।
इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रवादी सवर्ण महासंघ के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा महासंघ के प्रभारी ठाकुर मनीष सिंह द्वारा तैयार की गई। सभा में सवर्ण समाज के कई सम्मानित लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने का आहवान किया। कार्यक्रम में विनीत महेश्वरी पत्रकार राजकुमार चौहान, धर्मेन्द्र त्यागी, मुनेश त्यागी, बृजपाल सिंह राघव, मनोज चौहान, अजय चौहान, अशोक गोयल, पी.के. सिंह, मुकुल गोयल, नवीन गोयल, सतपाल शर्मा, बबलू शर्मा, सतेंद्र शर्मा, संगीता ठाकुर, अत्री जी, अंकुश शर्मा, प्रवेश भारद्वाज, मनोज राणा, विकास शर्मा, संजय सिंह, प्रशांत ठाकुर, तहसीलदार ठाकुर, आकाश ठाकुर, रवि अरोड़ा, नीरज जैन, सतवीर सिंह चौहान, रमेश चंद्र शास्त्री, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, अमरीश चौहान और एम.एन. शास्त्री सहित कई लोग मौजूद रहे ।

