गाजियाबाद

लोनी में होली के बाद घर में घुसकर मारपीट

कट्टा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के संगम बिहार निवासी प्रेम पाल यादव ने थाना अध्यक्ष को लिखित शिकायत में बताया कि होली का त्योहार मनाने के बाद वह अपने घर में बैठे थे। तभी करीब 25 से 30 युवक उनके घर में जबरन घुस आए। युवकों ने यह कहते हुए कि “तुम इतने बड़े हो गए हो कि हमारे घर होली खेलने भी नहीं आए”, उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी।
शोरगुल सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान करन नागर, मनीष सूर्यवंशी और कल्लू नागर ने कट्टा निकालकर प्रेम पाल यादव की छाती पर लगा दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पड़ोसियों ने किसी तरह आरोपियों को घर से बाहर निकालकर गेट बंद कर दिया।
घटना की सूचना संगम बिहार पुलिस चौकी को दी गई। शिकायत के अनुसार गुस्साए युवकों ने पड़ोसियों के घरों के बाहर भी डंडे फटकारे और प्रेम पाल यादव के घर के बाहर लगा बिजली का मीटर भी तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपियों में शामिल कल्लू नाम का युवक पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button