रांची

हैदराबाद में उपमुख्यमंत्री के पुत्र का विवाह समारोह सम्पन्न, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हुए शामिल

Deputy Chief Minister's son's wedding ceremony held in Hyderabad, Chief Minister Hemant Soren attended

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। हैदराबाद में मल्लू भट्टी विक्रमार्क के सुपुत्र सूर्य विक्रमादित्य का विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस भव्य अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। समारोह में हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह में विभिन्न राज्यों के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के कई प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे। विवाह समारोह का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों और भव्य व्यवस्था के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button