हजारीबाग

कई वर्षों की परंपरा ओरिया में वाद्ययंत्रों के साथ जीवंत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ रंगोत्सव के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर कीर्तन समाज,ओरिया द्वारा परंपरानुसार शिवमंदिर से ग्राम-भ्रमण का मंगलमय शुभारंभ किया गया। वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनियों से गूंजता वातावरण आध्यात्मिक आभा से आलोकित हो उठा। झंकार और करताल की समन्वित ताल ने ऐसी अनुपम लय उत्पन्न की, जिसने हर हृदय को स्पंदित कर दिया। गूंजते भजनों और उल्लासपूर्ण भक्तिमय स्वर ने पूरे ग्राम को एक सूत्र में बांध दिया। सामाजिक एकता, पारस्परिक प्रेम और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। ग्राम- भ्रमण के दौरान चौक- चौराहा, गली- मुहल्ला एवं कई घरों में पकवान एवं अबीर- गुलाल लगाकर सहृदय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्य रूप से कीर्तन समाज के अध्यक्ष नारायण साव, उपाध्यक्ष बिनोद साव, सचिव दिनु ठाकुर, उपसचिव पोखन साव, कोषाध्यक्ष रामनाथ राणा, सक्रिय सदस्य चरका साव, मोहन साव, रोहित साव, महादेव साव, गणेश गोप, बंधन साव, विजय यादव, शीतल पवन रजक, उदय पासवान, अभय पासवान, बबलू यादव, गोविन्द यादव, जीतु यादव, विनय यादव, कौलेश्वर साव, संजय यादव सहित कई ग्रामीण उत्साह के साथ जुटे रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button