बरेली
बरेली के विकास अरोरा के निर्देशन में बनी हिंदी फीचर फिल्म रिलीज हुई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : अपने शहर से एक से बढ़कर एक प्रतिभा लगातार मुंबई में अपने शहर का परचम लहरा रही है। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपडा, दिशा पाटनी, हिबा नवाब ने अभिनय के क्षेत्र में अपना रुतबा जमाया तो शहर के ही बंटी खान ने फ़िल्म प्रोडक्शन कंपनी बना कर फिल्म निर्माण करके प्रोडक्शन में नाम कमाया, फिल्म निर्देशक और कलाकार देवेन्द्र रावत ने भी अपनी प्रतिभा समय समय पर प्रदर्शित की। अब इसी कड़ी में शहर के एक होनहार विकास अरोरा ने फिल्म नगरी में निर्देशन के क्षेत्र में अपना झंडा गाड़ा है। विकास अरोरा बरेली में वीर सावरकर नगर के रहने वाले हैं और यहाँ थिएटर जगत से कई वर्षों जुड़े रहे हैँ। लगभग 20 वर्षों से एडिटिंग के क्षेत्र में जुड़े रहे और अब उन्होंने फ़िल्म निर्देशन में अपना हाथ आज़माया है। हिंदी फीचर फिल्म “ना जाने कौन आ गया..” आज 6 मार्च 2026 को देशभर के सिनेमा घरों में रिलीज़ होने जा रही है। जिसमें फिल्म और ओ टी टी जगत के नामी कलाकारों जतिन सरना, प्रणय पचौरी और मुधुरिमा रॉय ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की निर्माता भी बरेली से ही हैं पूजा अरोरा विपुल धवन व सह निर्माता रीत अरोरा हैं। फिल्म एक त्रिकोण प्रेम कथा है और उत्तराखंड के नैनीताल की खूबसूरत वादियों में शूट हुई है। फिल्म के पार्श्व गायक हैं रेखा भारद्वाज, अमित मिश्रा, देव नेगी, लीना बोस हैं।





