उत्तरकाशी

शांति पूर्ण ढ़ग से हर्षोल्लास सें सम्पन्न हुआ रंगों त्यौहार होली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : हिदूंओ के प्रमुख त्यौहार होली का उत्साह व उल्लास उत्तरकाशी में भी देखने को मिला । लोगों ने बडी़ सँख्या में एक दूसरों को रंग लगा कर शुभकामनाएं दी । उत्तरकाशी के प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर में एक पूर्व भस्म की होली आयोजित की गयी । इस अवसर पर बडी़ सँख्या पर श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वनाथ के मंदिर में पहुचकर पूजा अर्चना की । इसके पश्चात मंदिर मंहत अजय पुरी नें भगवान को भस्म लगा कर होली की शुरूआत की , इसके पश्चात श्रद्धालुओं नें भी भस्म होली खेली । आज होली के अवसर पर उत्तरकाशी नगर में विभिन्न स्थानों पर होली शांति पूर्ण सम्पन्न हुई । पुलिस ने सुरक्षा व शांति ब्यवस्था के मध्यनजर पुख्ता इंतजाम किये हुए थे । जनपद के डुण्डा ,मातली ,बड़कोट, चियांलीसौड, पुरोला, ब्राह्मखाल ,धनारी ,धौंतरी , नौगांव ,भटवाड़ी आदि स्थानों पर भी होली शांतिपूर्ण हषोल्लास से मनाने के समाचार प्राप्त हुये । यमुना जी के शीतकालीन प्रवास खरसाली मे भी बडी सँख्या में श्रद्धालुओं ने होली खेली । वहीँ माँ गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखीमठ,मुखवा में भी स्थानीय लोगों व बहार से आये श्रद्धालुओं ने भी उल्लासपूर्वक होली खेली । सीमांत क्षेत्र हर्षिल में भी ग्रामीणों नें ,सेना के जवानों ने साथीयों के साथ रंग लगाकर होली र्पव का मनाया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button