पाकुड़

पाकुड़ में विधायक निशात आलम की ओर से भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन, रोजेदारों व प्रशासनिक अधिकारियों ने की शिरकत

MLA Nishat Alam organised a grand Iftar party in Pakur, attended by fasting people and administrative officials.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पवित्र रमजान के अवसर पर निशात आलम की ओर से पाकुड़ स्थित एक मैरिज हॉल परिसर में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के रोजेदारों के साथ-साथ जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इफ्तार से पूर्व देश की अमन-चैन, तरक्की और सलामती के लिए दुआ की गई। इस अवसर पर आपसी भाईचारा और सौहार्द का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रोजेदारों को इफ्तार की दावत दी गई है, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा मजबूत होता है तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहने चाहिए। इफ्तार पार्टी में अपार समाहर्ता जेम्स सुरीन, एसडीपीओ डीएन आजाद, एसडीपीओ विजय कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, उपाध्यक्ष हाजी समाद अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार एवं बरकत खान, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, पत्थर व्यावसायी महबुल शेख, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, मुसलेहुद्दीन तथा जिला परिषद सदस्यर मंजुला हसदा, पियारुल इस्लाम सहित बड़ी संख्या में रोजेदार और गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान सभी ने मिलकर रोजा खोला और क्षेत्र में शांति, सौहार्द और एकता की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button