शामली

चौसाना पुलिस चौकी में पुलिस, मीडिया ने खेली होली

ड्यूटी के बाद एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनायें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आमजन ने रंग-गुलाल के साथ उत्सव मनाया, जबकि चौसाना पुलिस ने अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद चौकी परिसर में मीडियाकर्मियों के साथ होली खेली।होली के अवसर पर चौसाना पुलिस आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। बाजारों, मुख्य चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस की सतर्कता के कारण क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई और पर्व शांति व सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।
ड्यूटी पूरी होने के बाद चौसाना पुलिस चौकी में मीडियाकर्मियों और पुलिस जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चौसाना चौकी प्रभारी संदीप कुमार यादव ने कहा कि होली एकमात्र ऐसा पर्व है, जिसे पुलिसकर्मी भी पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने दोहराया कि पुलिस की पहली प्राथमिकता हमेशा आमजन की सुरक्षा होती है।
चौकी परिसर में यह रंगोत्सव सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया। जवानों ने आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए मिठाई बांटी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को शांतिपूर्ण होली मनाने के लिए धन्यवाद भी दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button