पाकुड़

महेशपुर में रोजेदारों के लिए भव्य इफ्तार पार्टी, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने दिया भाईचारे का संदेश

A grand Iftar party for the fasting people was held in Maheshpur, where MLA Prof. Stephen Marandi gave a message of brotherhood.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में रोजेदारों के लिए भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में हुआ, जिसमें महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदार, झामुमो पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। इफ्तार के दौरान रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत और विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। अजान के बाद सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला और क्षेत्र में शांति, सुख-समृद्धि एवं भाईचारे के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और सेवा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी रोजेदारों को रमजान की मुबारकबाद देते हुए समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला सचिव माईकिल मुर्मू, एसडीपीओ विजय कुमार, अंचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम, जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन सहित झामुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना से परिपूर्ण रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button