बोकारो
धनबाद सांसद ढुलू महतो के होली मिलन समारोह में शामिल हुए भुनेश्वर साहु।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। धनबाद सांसद ढुलू महतो होली पर्व के अवसर पर होली मिलन समारोह पैतृक गांव चिटाही बाघमारा में आयोजित किया गया। जिसमें विस्थापित नेता सह श्री शिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट के सचिव भुनेश्वर साहु शामिल होकर रंग अबीर लगाकर होली की मुबारकबाद दिया। साथ ही बोकारो थर्मल व ऊपरघाट के जन समस्या से अवगत कराया गया। धनबाद सांसद श्री महतो ने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाकर क्षेत्र में शांति बनाए रखें।




