मथुरा

मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने ली दो मजदूरों की जान

गुस्साई भीड़ का हंगामा; दरोगा की वर्दी फाड़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा इलाके में दो मजदूरों की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। घायल मजदूर की माैत के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंचे दरोगा के साथ गुसाईं भीड़ ने हाथपाई करते हुए वर्दी तक फाड़ डाली। परिजनों का आरोप है कि दोनों मृतक मजदूर कल्याण सिंह नाम के ठेकेदार के यहां मजदूरी का कार्य करते थे। दोनों मजदूरों के मजदूरी के पैसे ठेकेदार पर निकल रहे थे। आरोप है कि 24 फरवरी की रात को ठेकेदार दोनों मजदूरों को घर से बुलाकर पैसे देने के बहाने ले गया। उनके साथ घर पर ले जाकर मारपीट की गई। इस दौरान मनोज नामक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हरिओम को इलाज के लिए आगरा भर्ती कराया, जहां बीती रात हरिओम की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद हरिओम का शव जब दामोदरपुरा पहुंचा तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया। मौके पर एसपी सिटी राजीव कुमार सहित कई थाने की फोर्स पहुंच गई। ढाई घंटे लगे रहे जाम के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खुल सका।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button