पाकुड़
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Deputy Commissioner listened to the problems of the common people in the public court, directed for immediate action

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा आयोजित जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों की जांच कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जनता दरबार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, दुकान आवंटन, चौकीदार बहाली, सड़क निर्माण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को भौतिक जांच कर जल्द समाधान करने तथा एक सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को सौंपने के निर्देश दिये।



