नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत एवं जिला प्रशासन तथा जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से नीमच की एक कम्पनी द्वारा जनपद के ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा सैनिक के पदों पर भर्ती हेतु 7 दिवसीय भर्ती कैपों का आयोजन 10 से 18 मार्च 2026 तक किया जा रहा है, जिसके तहत 10 मार्च को विकास खण्ड मडावरा मे, 12 मार्च को विकास खण्ड महरौनी मे, 13 मार्च को विकास खण्ड बार मे, 14 मार्च को विकास खण्ड बिरधा मे, 16 मार्च को विकास खण्ड जखौरा मे, 17 मार्च को विकास खण्ड तालबेहट मे तथा 18 मार्च को जनपद ललितपुर में सुबह 10:30 बजे से शाम 3:00 बजे तक भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में चयनित युवाओं को नीमच में 01 माह के प्रशिक्षण उपरान्त विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी दी जायेगी। इच्छुक उम्मीदवार जिनकी योग्यता 10वीं पास या फेल, उम्र 19 से 40 वर्ष, ऊँचाई 168 से.मी. से ऊपर, वजन 50 किलो से 90 किलो के बीच हो, वे उक्त स्थानो में 10वीं की अंकसूची की फोटो कापी, दो फोटो, आधारकार्ड एवं चयनित उम्मीदवार प्रोस्पेक्ट फार्म फीस 350/- रूपये ऑनलाईन क्यू आर कोड से जमा होगी।



