गाजियाबाद
गाजियाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह 7 मार्च को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन गाजियाबाद द्वारा 7 मार्च को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे जिला न्यायालय परिसर, गाजियाबाद में आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम की थीम “मेरी उड़ान, मेरी जुबान” रखी गई है। समारोह में समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांडड़, जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजकों ने सभी सम्मानित महिला शक्ति एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
