गाजियाबाद

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सैकड़ों लोगों के साथ देखी ‘केरला स्टोरी 2’

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इंदिरापुरी स्थित मूवी मैजिक सिनेमा हॉल में सैकड़ों लोनी वासियों के साथ फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ देखी। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
फिल्म देखने के बाद उपस्थित लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को जागरूक करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि का इस प्रकार सामाजिक विषयों पर ध्यान देना उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।
इस मौके पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि यह फिल्म समाज को जागरूक और सचेत करने वाली है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को यह फिल्म देखनी चाहिए ताकि देश में कट्टरपंथी जेहादियों की सच्चाई से लोग अवगत हो सकें और समाज सतर्क रह सके।
उन्होंने कहा कि आज सनातन धर्म को कमजोर करने के कई षड्यंत्र चल रहे हैं, जिनमें बहु-बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित पूरे देश में धर्म परिवर्तन को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और समाज का सजग रहना बेहद जरूरी है।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, सभासद, ग्राम प्रधान और युवा मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button