बरेली

तेल संकट की आशंका में पेट्रोल पंपों पर लगने लगीं कतारें

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान का युद्ध लंबा खिंचता देखकर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इजाफा होनी की आशंका बढ़ने लगी है। इसके बाद लोग गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं, ताकि संभावित कीमतों में बढ़ोतरी से पहले ईंधन का सुरक्षित भंडार किया जा सके।
समेत कई पेट्रोल पंपों पर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों की कतारें रहीं। वाहन मालिकों का साफ कहना था कि अगर हालात बिगड़े और तेल की कीमतें बढ़ीं, तो इसका असर सीधे आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। हालांकि अभी तक भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक बढ़ोतरी की घोषणा नहीं हुई है। चर्चा यह भी है कि कुछ पंप संचालक संभावित मूल्य वृद्धि का इंतजार कर रहे हैं। इधर, जानकारों के अनुसार, भारत अपने अधिकांश कच्चे तेल का आयात पश्चिम एशिया से करता है, इसलिए इस क्षेत्र में किसी भी अस्थिरता का असर घरेलू तेल बाजार पर पड़ना स्वाभाविक है। इसका परिणाम यह होगा कि परिवहन लागत बढे़गी, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button