खैरथल
संतदास महाराज की सातवीं पदयात्रा नौ मार्च को होगी रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल: हरसौली के संत शिरोमणि संतदास महाराज की सातवीं विशाल पदयात्रा नौ मार्च को खैरथल के पुरानी अनाज मंडी स्थित श्याम मंदिर से रवाना होगी। यात्रा संयोजक शिव खंडेलवाल ने बताया कि यात्रा खैरथल से शाम छ बजे रवाना होगी। हरसौली पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालु रात्रि जागरण में भाग लेंगे वही मंगलवार को मेले का आयोजन होगा।
