Uncategorized

बिना माइनिंग चालान बालू व स्टोन चिप्स का परिवहन करते दो वाहन जब्त, दो मामले दर्ज

Two vehicles transporting sand and stone chips without mining challan seized, two cases registered

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिना माइनिंग चालान के बालू और स्टोन चिप्स ढो रहे दो वाहनों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार ग्राम कंकरबोना से बालू लदा एक ट्रैक्टर तथा काशिला क्षेत्र से स्टोन चिप्स लदा एक ट्रक बिना वैध माइनिंग चालान के परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इस मामले में खनन निरीक्षक के आवेदन पर पाकुड़ मुफस्सिल थाना में दोनों मामलों में अलग-अलग कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस और खनन विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button