ललितपुर

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विजय कुमार सिंह पदोन्नत

निबंधक सह प्रधान न्यायपीठ सचिव बने

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यरत विजय कुमार सिंह को पदोन्नति देते हुए निबंधक सह प्रधान न्यायपीठ सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी पदोन्नति की खबर से न्यायिक एवं अधिवक्ता जगत में खुशी की लहर है। विजय कुमार सिंह वर्ष 1994 से न्यायालय में सेवाएं दे रहे हैं। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वर्ष 2006 से 2016 तक उन्होंने मध्यस्थता एवं समझौता केन्द्र के प्रभारी के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई मामलों के सफल निस्तारण में योगदान दिया। उनकी पदोन्नति पर रूपेश कुमार (उपनिबंधक सह न्यायपीठ सचिव), संजय शर्मा एवं राजेश श्रीवास्तव (संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव) तथा मुख्य स्थायी अधिवक्ता विपिन बिहारी पांडेय ने हर्ष व्यक्त किया। वहीं प्रयागराज प्रेस क्लब के अध्यक्ष आलोक सिंह सहित अनेक अधिवक्ताओं ने हर्ष जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button