पाकुड़

पाकुड़ में उद्यान महोत्सव सह मधु महोत्सव आयोजित, किसानों को आधुनिक खेती के लिए किया गया प्रेरित

Garden Festival cum Honey Festival organised in Pakur, farmers were encouraged for modern farming.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बाजार समिति परिसर में शनिवार को उद्यान महोत्सव सह मधु महोत्सव एवं उद्यानिकी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार और जिला उद्यान पदाधिकारी प्रसनजीत महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में विभिन्न विभागों, किसानों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉल लगाकर फल, सब्जी, मशरूम, मधुमक्खी पालन, जैविक खेती और उद्यानिकी से जुड़ी नई तकनीकों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर विशेषज्ञों से खेती की आधुनिक पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने किसानों को समेकित खेती, जैविक पद्धति और विविध कृषि गतिविधियों को अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि कम जमीन में भी योजनाबद्ध तरीके से अधिक आय अर्जित की जा सकती है। उन्होंने मधुमक्खी पालन और मशरूम उत्पादन को किसानों के लिए आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम के दौरान उद्यानिकी विभाग की ओर से 80 किसानों को उन्नत तकनीक के प्रशिक्षण के लिए नोएडा (उत्तर प्रदेश) और उत्तराखंड स्थित संस्थानों में अध्ययन भ्रमण हेतु रवाना किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button