
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक भुसावर क़स्बे के छोंकरवाडा सड़क मार्ग स्थित किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास के तत्वाधान में होली के अवसर पर एक अनोखी रंगारंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महिला पुरुष एवं छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए गिले शिकवे भूलकर अपनों के संग होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए रंगों के त्यौहार को यादगार बनाया। जहां रंग एवं गुलाल से सरोवार चेहरे का फोटो ऑन लाइन भेजना था जिनमें सबसे सुंदर और आकर्षक फोटो निर्णायक मंडल द्वारा चयन कर प्रथम एवं द्वितीय विजेता घोषित किया गया। वहीं किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास भवन के संचालक एवं ऑनलाइन होली स्पेशल फोटो प्रतियोगिता के आयोजक अरविन्द मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 42 प्रतियोगियों ने भाग लिया जिसमें से प्रथम स्थान वर्षा सोनी तथा द्वितीय स्थान हार्दिक प्रिंस मित्तल ने प्राप्त किया। जिन्हें आगामी समय में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विजेताओं को भव्य कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया जाएगा।


