साहेबगंज

बरहरवा में विधायक निसात आलम की दावत-ए-इफ्तार, सैकड़ों रोजेदारों ने मिलकर खोला रोजा

MLA Nisat Alam's Iftar party in Barharwa, hundreds of fasting people broke their fast together.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। पवित्र माह-ए-रमज़ान के अवसर पर बरहरवा प्रखंड अंतर्गत इस्लामपुर आवास में शनिवार को सामूहिक इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पाकुड़ की विधायक निसात आलम की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें बरहरवा प्रखंड और नगर क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, बुजुर्गों और स्थानीय नागरिकों समेत जिले के आलाधिकारियों भी ने भाग लिया। इफ्तार से पहले उपस्थित लोगों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से दुआ की। इसके बाद सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाले डॉ. तनवीर आलम, महासचिव झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी अतिथियों और रोजेदारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना सब्र, त्याग, सेवा और इंसानियत का पैगाम देता है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं। इस मौके पर बरहरवा क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने रमज़ान की बरकतों में हिस्सा लेते हुए समाज में शांति, भाईचारा और विकास के लिए दुआ की। बरहरवा में आयोजित यह सामूहिक इफ्तार कार्यक्रम सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का एक सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button