ललितपुर

पेट्रोल कम देने की शिकायत करने पर सेल्समैन ने ग्राहक को पीटा

तीन साथियों के साथ दी जान से मारने की धमकी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। मडावरा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल कम देने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। सेल्समैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी राहुल सेन पुत्र दीपक सेन ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 7.50 बजे अपनी पत्नी के साथ सागर से लौट रहे थे। रास्ते में वह महरौनी स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने रुके। राहुल का आरोप है कि पेट्रोल डलवाने के बाद जब उन्होंने मात्रा कम होने की आशंका जताई और वहां मौजूद सेल्समैन महेश विश्वकर्मा से इस बारे में पूछा, तो वह अचानक भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढऩे पर आरोपी सेल्समैन ने अपने तीन अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पीडि़त को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीडि़त ने कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई। तहरीर के आधार पर महरौनी पुलिस ने आरोपी सेल्समैन महेश निवासी टपरियन किसरदा और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button