ललितपुर

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, अपहरण का मामला दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पीडि़त ने थाने में दी गई अपनी लिखित शिकायत में बताया कि घटना बीते मंगलवार, 3 मार्च 2026 की है। सुबह करीब 10 बजे उनकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी सुखसिंह उनके घर आया और उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीडि़त पिता के अनुसार, उनकी पुत्री को आरोपी के साथ जाते हुए मोहल्ले के कुछ लोगों ने भी देखा था। परिजनों ने अपनी स्तर पर रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर किशोरी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। तहरीर में पिता ने आशंका जताई है कि आरोपी उनकी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना घटित कर सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button