धर्मबाराबंकी

कस्बा रसौली में श्याम महोत्सव व विशाल भंडारे का भव्य आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा रसौली में होली के पावन अवसर पर श्री श्याम परिवार की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला श्री श्याम महोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर देवी मंदिर प्रांगण रसौली में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया तथा बाबा श्याम को छप्पन भोग अर्पित किया गया। साथ ही विशाल भंडारे की भी विशेष व्यवस्था की गई। भंडारे में रसौली, केसरीपुर, प्रतापगंज, लक्ष्बर बजहा, मुबारकपुर, सुरसण्डा, शहाबपुर आदि गांवों के तमाम श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बाबा श्याम के जयकारे लगाए। शनिवार देर रात तक चले श्याम महोत्सव में देश के विभिन्न स्थानों से आए भजन गायकों के द्वारा भजन की प्रस्तुति की गई। भजन गायकों में हरियाणा से साहिल शर्मा, फतेहपुर से आकाश गुप्ता तथा लखनऊ से वंतिका तिवारी ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बाबा के दरबार में फूलों की होली खेली गई और रात भर इत्र बरसा के साथ साथ आतिशबाजी का भी शानदार प्रदर्शन किया गया। रात्रि भर चले इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सफदरगंज प्रभारी अमर चौरसिया एवं चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। रविवार प्रातः काल समय बाबा श्याम की आरती के बाद को छप्पन भोग लगाया गया व भक्तो में छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। इसी दौरान कस्बा वासियों ने मुबारकपुर निवासी अनुपम वर्मा को सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने पर फूल-मालाओं व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री श्याम परिवार, महाकाल कांवरिया संघ, श्री दुर्गा पूजा समारोह समिति के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व ग्राम वासी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button