पृथ्वी नगर पंचायत मुखिया की से भव्य दवात- ए- इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, निशुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारम्भ
A grand Dawat-e-Iftar party was organised by the head of Prithvi Nagar Panchayat and a free ambulance service was inaugurated.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के सदर प्रखण्ड पाकुड़ अन्तर्गत पंचायत पृथ्वी नगर के मुखिया की ओर से दवात- ए- इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, रोजेदार सहित पाकुड़ मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार व माल पहाड़ी ओपी थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता समेत अन्य ने भी शिरकत की। सभी ने देश की आमचयन, तरक्की और सलामती के लिए दुआएं की, जो एक सकारात्मक संदेश के रूप में सामने आया। इसी अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि सलीम हुसैन ने थाना प्रभारी गौरव कुमार और थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता के साथ मिलकर पंचायत वासियों के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा का विधिवत उद्घाटन किया। समाज सेवी सह- मुखिया प्रतिनिधि सेलिम हुसैन ने कहा कि वर्षों की यह तमन्ना पूरी हुई कि अब पंचायत वासियों को जरूरत पड़ने पर निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होगी। मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि इस सेवा का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य आपातकाल में तुरंत मदद उपलब्ध कराना है और भविष्य में भी पंचायत वासियों के हित में ऐसे ही सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्य निरंतर किए जायेंगे।



