बरेली
15 मार्च को काशीराम जी की जयंती गौतम बुद्ध नगर में मनाई जाएगी
कार्यकर्ताओं का अधिक संख्या में पहुंचने का किया आवाहन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : तीन दिवसीय विधानसभा स्तरीय गांव बूथ चलो अभियान के तहत बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के द्वारा डी एस फोर बामसेफ के संस्थापक और बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक कांशीराम जी की 15 मार्च को जयंती पर शत शत नमन एवं अपार श्रद्धा सुमन अर्पित करने को स्थान दलित प्रेरणा केंद्र नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर में अधिक से अधिक पहुंचने के लिए तैयारी को बहुजन समाज पार्टी अति पिछड़े वर्ग भाईचारा की विधानसभा क्षेत्र आंवला बिथरी चैनपुर नवाबगंज फरीदपुर भोजीपुरा के बूथ के ग्रामों में आदि की बैठक की गई जिसमें मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी पिछड़ा वर्ग भाईचारा के जिला संयोजक बी आर सागर दुसरे जिला संयोजक राजेंद्र कश्यप और बरेली जिले के विधानसभा क्षेत्र आंवला बिथरी चैनपुर नवाबगंज फरीदपुर भोजीपुरा के सभी संयोजक उपस्थित रहे !




